फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board approves extension five years to schools

सीबीएसई: स्कूलों को पांच साल के विस्तारीकरण को बोर्ड ने दी मंजूरी, इन विद्यालयों को मिलेगी खास राहत

Fri, 30 Jul 2021 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 10:46 AM IST
सार

विद्यालयों को बिना दस्तावेज के सत्यापन के ही अनुमति प्रदान करने का फैसला बोर्ड ने किया है।

विज्ञापन
CBSE Board approves extension five years to schools
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड महामारी के दौर में मान्यता के विस्तारीकरण, अनुभागों में बढ़ोत्तरी, एडिशनल सब्जेक्ट, दो शिफ्ट में स्कूल संचालन आदि के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों को बड़ी राहत दी है। विद्यालयों को बिना दस्तावेज के सत्यापन के ही अनुमति प्रदान करने का फैसला बोर्ड ने किया है।
विज्ञापन


बोर्ड के फैसले से सत्र 2022-23 में विस्तारीकरण के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को पांच साल की अनुमति मिल गई है। बोर्ड ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि कोविड महामारी के चलते मान्यता से जुडे दस्तावेज तैयार कराने में स्कूल प्रबंधनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोरोना काल में सरकारी विभाग अपनी पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को फायर सेफ्टी, हेल्थ एंड हाईजिन, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन सरीखे प्रमाणपत्र हासिल करने में परेशानी हो रही है। इन प्रमाणपत्रों के अभाव में सरस पोर्टल स्कूलों के आवेदन को निरस्त कर दे रहा है। जिस वजह से प्रबंधक को दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है और सीबीएसई द्वारा निर्धारित फीस को भरना पड़ रहा था। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को राहत प्रदान करते हुए उनके आवेदनों को स्वीकार करने फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर अजय शाही ने बताया कि बोर्ड ने कोविड महामारी के दौर में सकारात्मक पहल की है। महामारी के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं, ऐसे में बोर्ड के फैसले से स्कूल प्रबंधन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed