फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE 10th result will be made on basis of ninth class during corona condition

सीबीएसई : नौवीं के आधार पर बनेगा दसवीं का रिजल्ट, इन खास विद्यार्थियों को बोर्ड ने दी छूट

Tue, 11 May 2021 09:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 May 2021 09:26 PM IST
सार

कोरोना संक्रमित जिन विद्यार्थियों ने नहीं दी है कोई परीक्षा उन्हें बोर्ड ने दी छूट। पिछले तीन साल का सबसे बेस्ट रिजल्ट बनाएगा स्कूल को टॉपर।

विज्ञापन
CBSE 10th result will be made on basis of ninth class during corona condition
CBSE - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं का नंबर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए ई परीक्षा पोर्टल पर मौजूद लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। 15 जून तक स्कूल, रिजल्ट को अपलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने विद्यार्थियों को नंबर देने के लिए यूनिट टेस्ट, प्री बोर्ड और अर्द्धवार्षिक परीक्षा को आधार बनाने का निर्देश दिया है। अगर कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं दे सका है और वह परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में देने में असमर्थ है तो उसका रिजल्ट नौंवी की वार्षिक के परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड का आदेश गोरखपुर जिले के 117 स्कूलों में पहुंचा है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए स्कूल प्रबंधन को पिछले तीन साल के सबसे बेस्ट रिजल्ट को आधार बनाने की छूट दी गई है। यानी कोविड काल में भी टॉपर स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष की भांति इस बार भी टॉप करेंगे। बोर्ड की पहल से स्कूल के असल टॉपर को लाभ मिलेगा। जो हर गुजरते वर्ष के साथ विभिन्न कक्षाओं में टॉप स्थान हासिल करते हैं, मगर बोर्ड परीक्षा में टॉप करने से चूक जाते हैं। सबसे ज्यादा नुकसान ऐसे बच्चों का होगा, जो कोचिंग की वजह से डमी फॉर्म भराने वाले स्कूलों में प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन


कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकेंगे बोर्ड के छात्र सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट प्री बोर्ड परीक्षा और स्कूल असेसमेंट के आधार पर तय किया जाएगा। जो छात्र स्कूल असेसमेंट में पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए स्कूल स्तर पर कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड स्कूलों को सैंपल पेपर भेजेगा। उसी के आधार पर स्कूल अपने स्तर से प्रश्नपत्र तैयार करेंगे और फिर छात्रों की कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट तो 80 नंबर की होती है थ्योरी बोर्ड की ओर से 100 नंबर के पेपर को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। 20 नंबर का इंटरनल असेसमेंट तो 80 नंबर की थ्योरी होती है। इंटरनल असेसमेंट का कार्य तो स्कूलों की ओर से किया जा चुका है। थ्योरी की जगह अब बच्चों को नंबर देने के लिए यूनिट टेस्ट के लिए 10 नंबर, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए 30 नंबर और प्री बोर्ड के लिए 40 नंबर निर्धारित किया गया है।
 
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि बोर्ड की ओर से दसवीं के रिजल्ट को लेकर गाइडलाइन जारी की जा रही है। उसका अध्ययन कर उसी के अनुरूप रिजल्ट को तैयार कराया जाएगा। मौजूदा गाइडलाइन के अंतर्गत किसी बच्चे और स्कूल प्रबंधन के रिजल्ट का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed