फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE 10th Result 2020 kushinagar toppers Karthik first, Abhishek second and Karthikeya third rank

CBSE 10th Result 2020: कुशीनगर में कार्तिक टॉपर, अभिषेक को दूसरा व कार्तिकेय को तीसरा स्थान

Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
सार

  • सीबीएसई 10 वीं का आया रिजल्ट, सफल परीक्षार्थियों को लोगों ने दी बधाई
  • जिले के टॉपर को एसडीएम व एसओ ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2020 kushinagar toppers Karthik first, Abhishek second and Karthikeya third rank
cbse result 2020 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीएसई दसवीं में पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार ने 97.33 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अभिषेक कश्यप ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के ही कार्तिकेय कुमार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टॉपरों व सफल छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन


जिले में सीबीएसई के 25 विद्यालयों में करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे। रिजल्ट जारी होने की सूचना पर सुबह से ही बच्चे व अभिभावकों के अलावा स्कूल प्रबंधन भी पल-पल की जानकारी करने में लगा था। पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के कार्तिक कुमार सिंह ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहे।
विज्ञापन


नवजीवन मिशन स्कूल कसया के अभिषेक कश्यप ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल कप्तानगंज के ही कार्तिकेय कुमार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अन्य स्कूलों के मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार व एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्रबंधक एसपी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed