{"_id":"665c3b53b42dc17e810da588","slug":"cbi-team-starts-investigation-of-gorakhpur-railway-irregularities-found-in-purchasing-department-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे में CBI जांच से मची खलबली, खरीद में अनियमितता और जेई परीक्षा में लेनदेन की है शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे में CBI जांच से मची खलबली, खरीद में अनियमितता और जेई परीक्षा में लेनदेन की है शिकायत
Sun, 02 Jun 2024 02:59 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
गोरखपुर रेलवे में पिछली कार्रवाई के बाद महत्वपूर्ण पदों पर रहे अफसरों का गोरखपुर से तबादला हो चुका है। मुख्य कारखाना प्रबंधक को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई थी। इस बार सीबीआई की टीम पूर्व में गोरखपुर में तैनात रहे एक रेल अफसर के घर छह घंटे छानबीन की है।
विज्ञापन
सीबीआई के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के स्टोर डिपो के दो अधिकारियों और चार कर्मचारियों के घर छापेमारी की। स्टोर डिपो के वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक का घर खंगालने के बाद सीबीआइ उन्हें लेकर देर शाम कार्यालय पहुंचकर विभागीय फाइलों को खंगालती रही।
विज्ञापन