{"_id":"5ef8d2f08ebc3e42c8355f86","slug":"cbi-gorakhpur-news-gkp356284299","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम पहुंची सीबीआई टीम, जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम पहुंची सीबीआई टीम, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

देवरिया। तीन दिन पूर्व जिले में बालगृह बालिका कांड की जांच करने आई तीन सदस्यीय सीबीआई टीम रविवार को भी दस्तावेज जुटाती रही। सूत्रों के अनुसार, टीम एक महिला एसआई के साथ मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण और सेवा संस्थान की ओर से संचालित वृद्धाश्रम गई। यहां से कुछ साक्ष्य जुटाए। जांच टीम के सदस्य देर शाम तक यही रहे। टीम दो जुलाई तक जिले में रहेगी।
दरअसल, कानपुर शेल्टर होम की घटना के बाद बालगृह बालिका कांड की जांच में तेजी आई है। शनिवार को स्टेशन रोड पहुंचकर बालिका गृह में सुबह 10 से देर रात तक जांच की गई थी। यहां से भी टीम ने जरूरी कागजात जुटाए थे। रविवार को टीम के सदस्य पैदल ही जांच के लिए निकल लिए थे।