{"_id":"657b29f01f4de094a0082705","slug":"cbi-caught-clerk-of-accounts-department-taking-bribe-in-railways-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे के लेखा विभाग का ओएस घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ले रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे के लेखा विभाग का ओएस घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ले रंगे हाथ पकड़ा
Fri, 15 Dec 2023 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:12 AM IST
सार
वाराणसी की फर्म मेसर्स निर्मल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिनव चौबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में कहा गया था कि फर्म को अप्रैल, 2023 में ट्रांसफार्मर की आपूर्ति का ठेका मिला था। फर्म की ओर से करीब 17 लाख रुपये के भुगतान के लिए ऑनलाइन बिल दिया गया था। लेखा अनुभाग में फाइल लंबित थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर स्थित लेखा विभाग के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) अशोक चौधरी को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बिचौलिए जितेंद्र को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रेलवे सूत्राें के मुताबिक, वाराणसी की फर्म मेसर्स निर्मल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिनव चौबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में कहा गया था कि फर्म को अप्रैल, 2023 में ट्रांसफार्मर की आपूर्ति का ठेका मिला था। फर्म की ओर से करीब 17 लाख रुपये के भुगतान के लिए ऑनलाइन बिल दिया गया था। लेखा अनुभाग में फाइल लंबित थी। सूत्रों के मुताबिक, बिल को पास कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक अशोक चौधरी एक बिचौलिए के माध्यम से रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
शिकायत के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन टीम लेखा विभाग कार्यालय पर नजर गड़ाए थी। टीम ने प्राथमिक जांच के बाद शिकायत को सही पाया। इसके बाद कार्यालय अधीक्षक अशोक चौधरी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे ठेकेदार को 22 हजार रुपये देकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही कार्यालय अधीक्षक ने 22 हजार रुपये हाथ में लिए, पीछे से पहुंची टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद बिचौलिए को भी हिरासत में ले लिया। शाम साढ़े छह बजे टीम गिरफ्तार कर्मचारी और बिचौलिए को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार रेलकर्मी को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है।
इसके बाद बिचौलिए को भी हिरासत में ले लिया। शाम साढ़े छह बजे टीम गिरफ्तार कर्मचारी और बिचौलिए को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार रेलकर्मी को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है।