फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI anti corruption team had arrested OS of accounts department

रेलवे घूसकांड: दिन भर कानाफूसी..अब दो और की बारी

Sat, 16 Dec 2023 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 12:15 PM IST
सार

सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने लेखा विभाग के ओएस अशोक चौधरी को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि एक ठेकेदार के बिल को पास करने के एवज में ओएस ने रुपये मांगे थे। इसीलिए 22 हजार रुपये दिए गए थे, जिसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
CBI anti corruption team had arrested OS of accounts department
नरमू के केंद्रीय कार्यालय में कर्मचारियों के साथ चर्चा करते महामंत्री केएल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लेखा विभाग के ओएस की गिरफ्तारी के बाद एनईआर मुख्यालय में अगली कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कानाफूसी है कि इस मामले में जल्द ही दो और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि खरीद मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने पिछली बार जिन रिकाॅर्डों को खंगाला था, उसके आधार पर अभी दो और कर्मचारी रडार पर हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा अनुभाग में कर्मचारी ड्यूटी पर चौकन्ने नजर आए। बाहर से आने-जाने वाले हर अनजान को शक की नजर से देख रहे थे। ऑडिट विभाग के आगे बढ़ते ही एक महिला कर्मचारी व दो तीन अन्य कर्मचारी खड़े होकर बातें कर रहे थे।
विज्ञापन


वहां से लेखा विभाग का पता पूछते ही तीनों अवाक हो चेहरा देखने लगे। कोई जवाब देने के बजाय तीनों अपने-अपने टेबल की तरफ बढ़ गए। वहां से आगे कमरे में घुसते ही कुछ कर्मचारी बृहस्पतिवार की घटना को लेकर चर्चा कर रहे थे। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से ईमानदार कर्मचारियों का भी नाम खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि चर्चा तो यह है कि अभी दो और लोग लपेटे में आएंगे। क्योंकि भुगतान के बहुत सारे मामले लंबित हैं। मामले क्यों लंबित हैं यह तो सीबीआई को भी पता लग गया है। इसके बाद सभी कर्मचारी फिर अपने टेबल के पेंडिंग काम निपटाने में जुट गए।

मैं तो लेखा विभाग में ही भर्ती हुआ था, हैरान हूं..
नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता शुक्रवार की दोपहर अपने केंद्रीय कार्यालय में बैठे थे। सामने कई कर्मचारी और भी थे। अखबार में लेखा विभाग के कर्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर छपी खबर पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान केएल गुप्ता ने कहा कि मैं भी लेखा विभाग में ही भर्ती हुआ था। हैरान हूं कि आज यह नौबत आ गई। वह भी एक दौर था कि रेलवे के कर्मचारी अपने ईमानदारी के लिए जाने जाते थे, आज सीबीआई की एंटी करप्शन टीम छापेमारी कर रही है। यह बहुत कष्टदायक है। वहां बैठे अन्य कर्मचारियों का कहना था कि दो महीने में दूसरी बार ऐसा होना आश्चर्यजनक है। मतलब तो यही है कि पहले हुई घटना से कोई सबक नहीं लिया गया।

 

निष्पक्ष जांच हो, केवल कर्मचारी ही दोषी नहीं
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय का कहना है कि ऐसी घटनाओं से रेल कर्मियों की छवि खराब हो रही है। अकेले कोई कर्मचारी फाइल को रोक नहीं सकता। इसलिए केवल कर्मचारियों को दोषी मानने के बजाय इससे जुड़े अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह है मामला
बृहस्पतिवार की शाम सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने लेखा विभाग के ओएस अशोक चौधरी को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि एक ठेकेदार के बिल को पास करने के एवज में ओएस ने रुपये मांगे थे। इसीलिए 22 हजार रुपये दिए गए थे, जिसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed