{"_id":"64f19ff23607edb8260a2b9b","slug":"cattle-smuggler-absconds-after-hitting-pedestrian-car-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 01 Sep 2023 01:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:55 PM IST
सार
एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ जगदीशपुर फोरलेन पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पहले पुलिस की ओर से खड़ी की गई डीसीएम फिर एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस और पशु तस्करों का आमना-सामना हो गया। डीसीएम को रोकने के लिए पुलिस ने भी एक डीसीएम की मदद ली, लेकिन तस्कर उस डीसीएम के अलावा एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर डीसीएम छोड़कर फरार हो गए। उसमें 19 गोवंशीय पशु लदे थे। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर पशु क्रूरता का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की भोर में एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ जगदीशपुर फोरलेन पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
पहले पुलिस की ओर से खड़ी की गई डीसीएम फिर एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर डीसीएम छोड़कर फरार हो गए। सभी पशुओं को पुलिस ने फलमंडी स्थित गोशाला भेजकर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन