फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cash lanes closed from midnight at toll plaza

भइया! थोड़ी दूर पर घर है, अभी छोड़ दीजिए, कल लगवा लूंगा फास्टैग

Tue, 16 Feb 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
cash lanes closed from midnight at toll plaza
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला।

भइया! थोड़ी दूर पर घर है। आज छोड़ दीजिए। कल फास्टैग अवश्य लगवा लूंगा। सोमवार रात 12 बजे के बाद टोल प्लाजा कैशलेस होने के बाद से मंगलवार को दिनभर कुछ ऐसे ही अनुरोध उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के छपवा टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों को सुनने को मिले।

विज्ञापन


हालांकि कर्मियों ने नियमों का हवाला देकर टोल प्लाजा से फास्टैग लगे वाहनों को ही गुजरने दिया गया। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं था, उनके चालकों को दोगुनी रकम चुकाने के बाद ही जाने दिया गया। कुछ लोगों ने नोकझोंक भी की। हालांकि पुलिस की सख्ती से वह भी खामोश हो गए। वहीं कुछ जागरूक वाहन चालक टोल प्लाजा पर लगाए गए कैंप में अपने वाहनों पर फास्टैग लगवाते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की गाइडलाइन के अनुसार 15 फरवरी की मध्यरात्रि से टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस कर दिया गया है। ऐसे में गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा पर मंगलवार को बगैर फास्टैग लगे वाहनों के चालक काफी परेशान रहे। उन्हें दो गुना शुल्क जमा करने के बाद ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपवा टोल प्लाजा के प्रबंधक अभय पांडेय का कहना है कि नियम का पालन कराना हमारा कर्तव्य है। फास्टैग लगे वाहनों को ही टोल क्रॉस करने की अनुमति दी जा रही है। बिना फास्टैग लगे वाहनों को कतारों में पीछे कर उनसे दोगुना टैक्स वसूल करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया गया।

 

20 किलोमीटर के दायरे के लोगों को पास से मिलेगी छूट

छपवा टोल प्लाजा के आसपास के बीस किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को पास के आधार पर छूट दी जाएगी। टोल प्लाजा के प्रबंधक अभय पांडेय ने बताया कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे के लोकल वाहन चालकों को 275 रुपये देकर मासिक पास बनवाना होगा। इसे वाहनों पर लगे फास्टैग से अटैच कर दिया जाएगा, इस आधार पर ये वाहन आ-जा सकेंगे और इनका बैलेंस भी नहीं कटेगा। पास बनवाने के लिए वाहन का पेपर और आधार साथ ले आना होगा।

टोल कर्मियों द्वारा किया जा रहा जागरूक
एनएचआई की गाइडलाइन के पालन को लेकर टोल प्लाजा पर कर्मियों द्वारा मुनादी, बैनर और पंफ्लेट के माध्यम से लोगों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रबंधक ने बताया कि अभी सिर्फ 55 फीसदी वाहन ही फास्टैग से लैस हो सके हैं। परिसर में कैंप लगाकर फास्टैग रिचार्ज और नए फास्टैग भी वाहनों पर लगाए जा रहे हैं। प्रयास है कि जल्द से जल्द से शत-प्रतिशत वाहनों को फास्टैग से लैस किया जा सके।

फास्टैग रिचार्ज नहीं होने पर लोग परेशान
कुछ ऐसे भी वाहन आए। जिनके फास्टैग में रिचार्ज नहीं था। उन्हें रिचार्ज के लिए बाद या दोगुना शुल्क के बाद जाने दिया गया। वाहन चालक आलम ने बताया कि ट्रक नेपाल से लेकर अमेठी जा रहा हूं। फास्टैग में रिचार्ज न होने से परेशानी हुई। रिचार्ज कराने के लिए वापस नौतनवां गए। टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक 60 वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाया।

छपवा टोल प्लाजा के प्रबंधक अभय पांडेय ने कहा कि सोमवार की रात बारह बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक 158 वाहन चालकों ने छपवा टोल प्लाजा पर दो गुना टोल शुल्क जमा कर गए। नौतनवां की तरफ जा रहा एक कार चालक से नोकझोंक हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed