फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cases like murder kidnapping pending litigants reach officers offices in hope of justice

गोरखपुर: समय बीता, अफसर बदले फिर भी घटनाओं का खुलासा नहीं

Wed, 19 Oct 2022 03:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

कैंट इलाके में घर में घुसकर हुई हत्या में कार्रवाई का मामला तीन साल से लंबित हैं। इस दौरान कई अफसर बदल गए, आश्वासन के साथ फाइल इधर से उधर जांच के नाम पर घूमती रही, लेकिन न्याय आज तक नहीं मिला।

विज्ञापन
Cases like murder kidnapping pending litigants reach officers offices in hope of justice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बांसगांव में बच्चे की हत्या हो या फिर चिलुआताल से बच्चे के अपहरण की घटना, सब मामले पुलिस की फाइलों में धूल फांक रहे हैं। पुलिस आज तक पर्दाफाश नहीं कर सकी। पुलिस का यह हाल तब है, जब एडीजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अफसर क्राइम मीटिंग में समीक्षा भी करते हैं। आज भी पुरानी घटनाओं के वादी (पीड़ित) अफसरों के यहां प्रार्थनापत्र लेकर गुहार लगाते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


कैंट इलाके में घर में घुसकर हुई हत्या में कार्रवाई का मामला तीन साल से लंबित हैं। इस दौरान कई अफसर बदल गए, आश्वासन के साथ फाइल इधर से उधर जांच के नाम पर घूमती रही, लेकिन न्याय आज तक नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी तरह बांसगांव इलाके में बच्चे की हत्या का भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। घरवाले फरियाद लिए सीएम तक भी जा चुके हैं। पीड़ित आज तक यह नहीं जान सके कि जो अनहोनी उनके साथ हुई, उसका कारण क्या था और किसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केस एक

22 अगस्त 2019 को कैंट इलाके के भैरोपुर निवासी दवा विक्रेता रंजीत कुमार की घर में गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने जांच बंद की तो फाइल फिर से खुली और क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंप दी गई, लेकिन इसके बाद भी इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।

केस दो
29 जून 2022 को सिकरीगंज के बुधनपार मार्ग के किनारे बच्चे का कटा सिर मिला था। साफ था कि उसकी हत्या की गई थी। सिर किसका है, इसकी पहचान पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। जब पहचान ही नहीं हो सकी तो घटना का पर्दाफाश की बात दूर है।

केस तीन
6 अप्रैल 2022 को बांसगांव के बहोरवा गांव में गोलू उर्फ लक्ष्य नाम के बच्चे की झाड़ी में लाश मिली थी। हाथ और पैर को कपड़े से बांधा गया था। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। सीएम के जनता दरबार तक में घरवाले गुहार लगा चुके हैं, लेकिन पर्दाफाश नहीं हो पाया।

केस चार
11 मई 2022 को चिलुआताल के महुआतर ईंट भट्ठे पर काम करने वाली रूमा नाम की महिला के डेढ़ महीने के बच्चे का अपहरण हो गया। एक युवक और युवती बाइक से आए और बच्चे को लेकर फरार हो गए। इस घटना में भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed