फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case rejistered

महराजगंज के होजरी व्यापारी को गोली मारने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Tue, 05 Jan 2021 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
case rejistered
महराजगंज के होजरी व्यापारी को गोली मारने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। महराजगंज के नौतनवा के होजरी कारोबारी प्रशांत जायसवाल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बड़े भाई श्याम प्रकाश जायसवाल की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर, व्यापारी का लखनऊ में उपचार चल रहा है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन उससे कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा के सरोजनीनगर निवासी श्याम प्रकाश जायसवाल के पुत्र प्रशांत जायसवाल को मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। बताया जा रहा है कि बदमाश भी महराजगंज के रहने वाले हैं। इसके बाद व्यापारी के भाई विपिन ने लूट की नीयत से गोली मारने की आशंका जताई, मगर तहरीर नहीं दी थी। एक युवक का नाम भी भाई ने बताया था। पुलिस उसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बड़े भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed