फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case registered of Molestation after woman reached public court of CM yogi

गोरखपुर: सीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला तो दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस, कई महीने से लगा रही थी थाने का चक्कर

Fri, 18 Jun 2021 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 07:06 PM IST
सार

कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में दे रही दबिश, पुलिस के भूमिका की होगी जांच, आरोप कैंट पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ था केस।

विज्ञापन
case registered of Molestation after woman reached public court of CM yogi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शुक्रवार को एक महिला पहुंची और दुष्कर्म के मामले में कैंट पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। यह सुनते ही मुख्यमंत्री नाराज हो गए और फिर एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसएसपी के आदेश पर हरकत में आई कैँट पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया। आरोपी के घर दबिश देने गई पर वह नहीं मिला। खबर है कि आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से गांव के ही युवक का प्रेम था। दोनो में शारीरिक संबंध भी हुआ। बाद में युवती की शादी तिवारीपुर इलाके में हो गई। आरोप है कि प्रेमी युवक शादी के बाद भी युवती के घर जाने लगा। संबंध बनाया और कहा कि पति से तलाक ले लो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। युवती को एक बचा भी है।
विज्ञापन


युवक की हरकतों की वजह से युवती को पति ने छोड़ दिया। युवती मायके में रहकर घरों में चौका बर्तन करने लगी। इधर जब युवती ने शादी को कहा तो युवक ने मना कर दिया। युवती ने पहले कैंट थाने, फिर महिला थाने व एडीजी को शिकायत की। लेकिन पुलिस छह माह से मामले को टालते रही और केस तक दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्थानीय चौकी पुलिस आरोपी युवक को चौकी लेकर आती और वह कहता कि जब युवती अपने पति से कोर्ट में तलाक लेगी तो वह शादी उससे कर लेगा। युवती छह माह से चक्कर लगाती रही। इधर युवक की शादी कही और तय हो गई। तब एक सप्ताह पूर्व वह फिर चौकी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

युवती शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंची। वहां उसे महिला थाने के पुलिसकर्मियो ने पहचान लेने के बाद रोक लिया। लेकिन वह बाद में किसी तरह सीएम तक पहुंच गई। सीएम ने फरियाद सुनते ही एसएसपी से नाराजगी जाहिर की और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

एसएसपी के निर्देश पर कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह युवती को साथ लेकर थाने आए और तहरीर के आधार पर आरोपी बीरू पासवान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही युवती को मेडिकल को भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन युवक के न मिलने पर इसके पिता को साथ ले गई। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा। स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed