फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for murder and hiding evidence in death of youth in Pipraich at Gorakhpur

गोरखपुर: पिपराइच में युवक की मौत में हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज, इस हाल में मिला था शव

Mon, 23 Aug 2021 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 01:26 PM IST
सार

पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच। पिपराइच के सोनबरसा मुख्य मार्ग के संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात मिला था शव।

विज्ञापन
Case registered for murder and hiding evidence in death of youth in Pipraich at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच-सोनबरसा मुख्य मार्ग के पास संपर्क मार्ग पर सुनील चौहान (25) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पिता रामरेखा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की रात सुनील का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहले इसे हादसा बताया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से हमले की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमधापुर निवासी सुनील चौहान पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करते थे। करीब एक सप्ताह पहले वह पत्नी के साथ घर आए थे। शुक्रवार शाम को वह बेलाकांटा बाजार से कुछ खरीदने के घर से निकले थे। देर शाम जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब नौ बजे गांव जाने वाले पुराने रास्ते के निकट सुनील का शव देखा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुनील की साइकिल घटनास्थल के पास ही पड़ी थी और शव सड़क के बगल में कीचड़ से सना था। सिर पर लगी चोट से खून बह रहा था। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामले को हादसा बता दिया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक की हुई थीं दो शादियां
मृतक सुनील की पहली पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया था। सुनील की दूसरी शादी करीब तीन महीने पहले 26 जून को ही हुई थी। अब पुलिस हत्या की वजहों की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पिपराइच में युवक का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।ऋ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed