{"_id":"63cf8907d856f23cc75e7327","slug":"case-registered-for-fraudulently-getting-other-land-deed-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूसरे की जमीन का धोखे से बैनामा कराने पर केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूसरे की जमीन का धोखे से बैनामा कराने पर केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 24 Jan 2023 01:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:00 PM IST
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने नियामत चक निवासी अवधेश कुमार की गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर 2 में स्थित जमीन में से 7850 वर्ग फीट जमीन अपने व अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराकर चारों तरफ से लगभग 8-9 फीट उंची चहारदीवारी खड़ा कर गेट लगा दिया था।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में दूसरे की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने नियामत चक निवासी अवधेश कुमार की गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर 2 में स्थित जमीन में से 7850 वर्ग फीट जमीन अपने व अपनी पत्नी के नाम से बैनामा कराकर चारों तरफ से लगभग 8-9 फीट उंची चहारदीवारी खड़ा कर गेट लगा दिया था। करीब दो हजार वर्ग फीट में मकान बना लिया।
विज्ञापन
जितेंद्र का कहना है कि रुपये की जरूरत पड़ने पर आराजी नंबर 2086 में से चार हजार वर्ग फीट का बैनामा कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर काली मंदिर निवासी रुपेश कुमार श्रीवास्तव को कर दिया। आरोप है कि इसी बीच शेष भूमि को हरसेवकपुर नंबर 2 निवासी राम अवध ने फर्जी दस्तावेज पर अपने नाम कराकर अपने बेटे बरखू के पक्ष में 28 जून 2022 को हिब्बा कर दिया। सही तथ्य न्यायालय के संज्ञान में आने पर न्यायालय ने बैनामा को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे जब बिना अधिकार हिब्बा करने का कारण पूछा तो रामअवध और उसका बेटा बरखू मारपीट पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।