फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for attempt to Molested teenager in gorakhpur

गोरखपुर: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज, दो दिन से थाने का काट रही थी चक्कर

Sat, 30 Apr 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Apr 2022 10:57 AM IST
सार

एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार की रात में गुलरिहा पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Case registered for attempt to Molested teenager in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दो दिन से किशोरी थाने का चक्कर काट रही थी, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने लिखा है कि एक साल पहले माता की मौत हो गई और मजदूरी करके अपने दिव्यांग पिता की देखभाल करती है। आरोप है कि मंगलवार की शाम को मजदूरी करके वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पुलिया के पास मनबढ़ युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर जबरन पुलिया के नीचे ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर छोड़कर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार की रात में गुलरिहा पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक युवती अपने पड़ोस के युवक से प्रेम करने लगी। युवती का आरोप है कि युवक करीब दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed