{"_id":"65c559000bebd352330abb86","slug":"case-registered-against-track-traders-association-leader-sandeep-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-460243-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पटरी व्यवसायी संघ के नेता संदीप पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पटरी व्यवसायी संघ के नेता संदीप पर केस दर्ज
विज्ञापन
नगर निगम की टीम के खिलाफ किया था प्रदर्शन, ठेले पर सामान रखकर लगाई थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने नगर निगम की टीम के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में पटरी व्यवसायी संघ के नेता संदीप मद्धेशिया व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, आगजनी व सेवन सीएलए के आरोप में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रवर्तन दल छह फरवरी को आंबेडकर चौक पर सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए पटरी पर ठेले वालों को हटा रहा था। तभी उनके नेता संदीप अपने पांच अज्ञात साथियों संग आए और नारेबाजी करने लगे। ठेले पर प्लास्टिक व अन्य सामान रखकर आग लगा दिए। विरोध देख टीम वापस आ गई थी। इस संबंध में सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।