{"_id":"635b7de7ad08bb5701199ecf","slug":"case-registered-against-accused-of-assault-and-robbery-with-hospital-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अस्पताल संचालक से मारपीट व लूट के आरोपियों पर केस दर्ज, DIG के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अस्पताल संचालक से मारपीट व लूट के आरोपियों पर केस दर्ज, DIG के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस
Fri, 28 Oct 2022 12:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:29 PM IST
सार
अस्पताल संचालन के लिए रंगदारी मांग रहे आदित्य सिंह, शिवम अग्रहरि ने साथियों संग घेरकर पीट दिया और और सोने की चेन लूट ली थी। शिकायत करने पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आरोपी रामगढ़ताल इलाके में घेरकर फिर मारपीट किए थे।
विज्ञापन
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रंगदारी न देने पर अस्पताल संचालक विकास मणि त्रिपाठी से मारपीट व लूट करने के आरोपियों पर कोतवाली थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया। डीआईजी जे रविंद्र के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। बुधवार को घटना वाले दिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मेवातीपुर निवासी विकास मणि त्रिपाठी तारामंडल के बुद्ध विहार में डिसेंट हॉस्पिटल चलाते हैं। 25 अक्तूबर की शाम वह जिला अस्पताल में भर्ती परिचित युवक को देखने गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि अस्पताल संचालन के लिए रंगदारी मांग रहे आदित्य सिंह, शिवम अग्रहरि ने साथियों संग घेरकर पीट दिया और और सोने की चेन लूट ली थी। शिकायत करने पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आरोपी रामगढ़ताल इलाके में घेरकर फिर मारपीट किए थे।
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस ने आदित्य सिंह, आर्दश सिंह, विनीत सिंह, शिवम अग्रहरि, अर्चित, मोनू निषाद और अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट व बलवा करने का केस दर्ज किया था।
रंगदारी के लिए मारपीट व लूट किए जाने की घटना में कोतवाली पुलिस के कार्रवाई न करने की जानकारी होने पर डीआइजी ने बृहस्पतिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। मुकदमा दर्ज न किए जाने का उन्होंने कारण पूछा तो हरकत में आई कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।