{"_id":"639420198d162608f41157ab","slug":"case-on-three-including-president-for-molesting-a-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से दुष्कर्म पर प्रधानपति समेत तीन पर केस, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से दुष्कर्म पर प्रधानपति समेत तीन पर केस, पुलिस कर रही जांच
Sat, 10 Dec 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ उत्पीड़न करने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने बृहस्पतिवार को हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक गांव के प्रधान पति के साढू के लड़के का दोस्त है।
विज्ञापन
अब गांव के प्रधान ने आरोपी युवक की शादी अपने साढू के लड़के की बहन के साथ तय कर दी ,जबकि प्रधान ने पंचायत में पीड़िता को भरोसा दिलाया था कि वह उसकी शादी उसी लड़के से करवा देंगे। पुलिस आरोपी युवक, प्रधानपति,और उसके साढू के लड़के पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन