{"_id":"6405ac0cbfcc84401e021b18","slug":"case-on-brother-for-molesting-sister-in-gorakhpur-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur crime: गोरखपुर में बहन से छेड़खानी करने पर भाई पर केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur crime: गोरखपुर में बहन से छेड़खानी करने पर भाई पर केस, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Mar 2023 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:32 PM IST
सार
युवती ने तहरीर में लिखा है कि शराब के नशे में घर आने के बाद बड़ा भाई उसको पीटता है। बीच-बचाव करने पर मां को भी प्रताड़ित करता है। दो मार्च की रात कमरे में आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पीटने लगा।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ पुलिस ने युवक पर बहन से छेड़खानी करने और पीटने का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि शराब के नशे में रोजाना रात में भाई मारपीट करता है और छेड़ता भी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही।
विज्ञापन
युवती ने तहरीर में लिखा है कि शराब के नशे में घर आने के बाद बड़ा भाई उसको पीटता है। बीच-बचाव करने पर मां को भी प्रताड़ित करता है। दो मार्च की रात कमरे में आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पीटने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो फरार हो गया।
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी
गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही। किशोरी के पिता ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार रात गांव का ही युवक घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर घरवाले जग गए तो वह फरार हो गया।
विज्ञापन
दो बदमाशों पर इनाम
राजघाट और चिलुआताल थाने में दर्ज केस में फरार चल रहे दो आरोपियों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। राजघाट के जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद जफार उर्फ अज्जू हत्या की कोशिश का आरोपी है। दूसरा बदमाश मोहरीपुर का वीरेंद्र कसौधन है। उसके खिलाफ चिलुआताल थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज है। एसएसपी ने दोनों पर इनाम घोषित किया है। ब्यूरो