फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case on 23 in assault and sabotage case

मारपीट व तोड़फोड़ मामले में 23 पर केस

Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
case on 23 in assault and sabotage case
मारपीट व तोड़फोड़ मामले में 23 पर केस
विज्ञापन

हरपुर बुदहट(गोरखपुर)। इलाके के कविसा गांव में घर पर धावा बोलकर मारपीट और तलवार, लाठी से हमला कर तीन लोगों को लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
अबरार की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। उधर, केस सोमवार को दर्ज होने की वजह से पकड़े गए छह आरोपितों का पुलिस ने रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया था। अब पुलिस ने फिर से तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कविसा गाव में अबरार और इनामुल के बीच पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

इसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है और जमानत पर छूटने के बाद इनामुल 21 अगस्त की शाम सात बजे गांव के लगभग दो दर्जन साथियों के साथ अबरार के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे अबरार, उसके भाई सुल्तान और उसकी पत्नी सन्नो को गंभीर चोटें आईं। इनामुल के साथियों ने घर में महिलाओं के साथ छेड़खानी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को पकड़ा था जिनका शांतिभंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अबरार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित अबरार का आरोप है कि हमला करने वाले लोग गांव में घूम रहे हैं और रिस्तेदारों को बुलाकर हमारे और हमारे परिवार पर पुन: हमले की योजना बना रहे हैं। सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed