{"_id":"63995a66e433b15b556bfcce","slug":"case-on-11-in-school-bus-vandalism-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल बस में तोड़फोड़ मामले में 11 पर केस, दो छात्रों के बीच हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल बस में तोड़फोड़ मामले में 11 पर केस, दो छात्रों के बीच हुई थी मारपीट
Wed, 14 Dec 2022 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:38 AM IST
सार
मिश्रौली कौड़ीराम में स्थित एक स्कूल में सोमवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। शिक्षकों के समझने के बाद मामला शांत हो गया था। शाम को छुट्टी के बाद मारपीट करने वाले एक छात्र ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर कौड़ीराम में गजपुर मोड़ के पास छात्रों से भरी बस रुकवा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के कौड़ीराम में स्कूल बस में सोमवार को तोड़फोड़ व चालक-खलासी से मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक रजनीश मिश्रा की तहरीर पर पांच नामजद छात्र व छह अज्ञात पर मारपीट, तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मिश्रौली कौड़ीराम में स्थित एक स्कूल में सोमवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। शिक्षकों के समझने के बाद मामला शांत हो गया था। शाम को छुट्टी के बाद मारपीट करने वाले एक छात्र ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर कौड़ीराम में गजपुर मोड़ के पास छात्रों से भरी बस रुकवा दी।
विज्ञापन
बस में घुसकर कई छात्रों की पिटाई करने के साथ ही बस में भी तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद घटना स्थल व छात्रों में भय का माहौल बन गया था। प्रबंधक रजनीश मिश्र की तहरीर पर गगहा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही।
विज्ञापन