{"_id":"639166b08722910fd637f6ce","slug":"case-of-shooting-businessman-police-engaged-in-search-of-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारने का मामला: अब वजह छोड़, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को गोली मारने का मामला: अब वजह छोड़, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 08 Dec 2022 09:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:53 AM IST
सार
पुलिस जांच के एंगल में गलतफहमी में गोली मारने को भी शामिल कर चुकी है। चूंकि, वहां पर दो सर्राफा की दुकान है, इस वजह से पुलिस को संदेह है कि पड़ोसी दुकानदार से किसी का विवाद न हो और उसी विवाद में राजेश पर हमला हो गया हो। फिलहाल, पुलिस एक-एक बिंदु पर काम कर रही है।
विज्ञापन
घायल स्वर्ण आभूषणों के व्यापारी राजेश गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी के चंबल चौराहे पर दुकान में सराफ व्यापारी राजेश गुप्ता को गोली मारने के मामले में पुलिस उलझ गई। एक के बाद एक कई वजह सामने आने के बाद पुलिस वजह को दरकिनार कर अब बदमाशों की तलाश पर फोकस कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की कोशिश है कि पहले बदमाशों को दबोचा जाए, उसके बाद ही वह बताएंगे कि किसने कहने पर और क्यों गोली मारी गई। पुलिस को सीसी टीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग जरूर मिला, लेकिन फुटेज साफ नहीं है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस जांच के एंगल में गलतफहमी में गोली मारने को भी शामिल कर चुकी है। चूंकि, वहां पर दो सर्राफा की दुकान है, इस वजह से पुलिस को संदेह है कि पड़ोसी दुकानदार से किसी का विवाद न हो और उसी विवाद में राजेश पर हमला हो गया हो। फिलहाल, पुलिस एक-एक बिंदु पर काम कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सीडीआर की मदद से जांच में जुटी है। इस पूरे प्रकरण में व्यापारी की बातों ने पुलिस को ज्यादा उलझा दिया है। व्यापारी ने पहली बार लूट की बात कही तो दूसरे दिन दिए बयान में कुछ साफ नहीं बता पाए। यही वजह है कि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
पुलिस के सामने दर्ज कराए गए केस में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, लेकिन उसकी जांच में कुछ नहीं मिला। 2014 से मामला चल रहा है और इसमें चार भाई का विवाद है। ऐसे में एक भाई के न रहने से विवाद का हल नहीं हो सकता है। यही वजह है कि इस बात को पुलिस खारिज कर रही है।
यह हुआ था
कर्महा गांव निवासी राजेश गुप्ता की चंबल चौराहे पर सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार को राजेश दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर राजेश को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पत्नी सुमन गुप्ता की तहरीर पर चार पट्टीदार गौरीशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दीनानाथ, भरत गुप्ता पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।