फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of forgery registered on three including drug dealer of Lucknow

Gorakhpur News: लखनऊ के दवा व्यापारी समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज, जांच शुरू

Thu, 09 Feb 2023 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 03:45 PM IST
सार

पुर्दिलपुर के गोकुलपुरी कॉलोनी निवासी अनुपम खेतान की भालोटिया मार्केट में थोक दवा की दुकान है। उनकी दुकान से लखनऊ के अमीनाबाद स्थित इशा फार्मा एंड सर्जिकल फर्म के प्रोपराइटर सोमिल कुमार पिछले तीन वर्ष दवा ले जा रहे हैं। वह अब तक 55 लाख 30 हजार 190 रुपये की दवा ले चुके हैं। आरोप है कि अभी तक दवा का भुगतान नहीं किए हैं।

विज्ञापन
Case of forgery registered on three including drug dealer of Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में भालोटिया मार्केट के थोक दवा व्यापारी अनुपम खेतान से 55 लाख रुपये की दवा लेकर रुपये न देने के आरोप में लखनऊ के दवा व्यापारी सोमिल कुमार व दो अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी को जालसाजी, रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोपी बनाकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुर्दिलपुर के गोकुलपुरी कॉलोनी निवासी अनुपम खेतान की भालोटिया मार्केट में थोक दवा की दुकान है। उनकी दुकान से लखनऊ के अमीनाबाद स्थित इशा फार्मा एंड सर्जिकल फर्म के प्रोपराइटर सोमिल कुमार पिछले तीन वर्ष दवा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


वह अब तक 55 लाख 30 हजार 190 रुपये की दवा ले चुके हैं। आरोप है कि अभी तक दवा का भुगतान नहीं किए हैं। अनुपम के मुताबिक,  9 फरवरी 2022 को एडीजी से पहली बार शिकायत के बाद तत्कालीन सीओ कैंट ने जांच की तो आरोपी ने सुलह किया और कहा कि 10  मार्च 2022 तक रकम दे देंगे, लेकिन इसके बाद भी रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद व्यापारी ने करीब दस बार शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। थक कर उसने एक बार फिर एडीजी से शिकायत किया। एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed