{"_id":"63848f4676aa704099727809","slug":"case-of-dowry-harassment-on-constable-and-family-members-posted-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बलिया में तैनात सिपाही व परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस, पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बलिया में तैनात सिपाही व परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस, पांच लाख मांगने का आरोप
Mon, 28 Nov 2022 04:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई थी। युवक की तैनाती बलिया जिले के दूधहट थाने में है। शादी तय होते समय उपहार में 5 लाख नकद और बाइक, सोने की चेन, अंगूठी देने की बाद हुई थी। 24 नवंबर 2022 को शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर निवासी व बलिया जिले के दूधहट थाने में तैनात सिपाही घनश्याम यादव, उनके पिता जनार्दन यादव, भाई राजन, भाभी रेनू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हरपुर बुदहट थाने में युवती के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। आरोप है कि शादी की तिथि करीब आने पर पांच लाख रुपये व गाड़ी की मांग की। नहीं देने पर शादी नहीं हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गांव निवासी घनश्याम यादव के साथ हुई थी। युवक की तैनाती बलिया जिले के दूधहट थाने में है। शादी तय होते समय उपहार में 5 लाख नकद और बाइक, सोने की चेन, अंगूठी देने की बाद हुई थी। 24 नवंबर 2022 को शादी की तिथि भी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
शादी की तिथि नजदीक आने पर वर पक्ष के परिजन 5 लाख और व चार पहिया वाहन की अतिरिक्त मांग करने लगे। जबकि, लड़की के पिता ने पूर्व में सिपाही को 2.50 लाख गूगल पे किया था। 2.50 लाख नकद दे दिया था।
विज्ञापन
13 नवंबर 2022 को सिपाही ने सूचना दी कि मांग पूरी होने पर ही शादी होगी। नियत तिथि पर दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं आए। शनिवार को समाधान दिवस पर पीड़ित पिता ने शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।