फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of culpable homicide registered on death of girl child in Gorakhpur

गोरखपुर: बच्ची की मौत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, स्कूल के अंदर बरसात के पानी में थी डूबी

Fri, 21 Oct 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

रामगढ़ताल के कजाकपुर निवासी जगदीश नारायण शुक्ला ने दिए तहरीर में लिखा है कि उनकी बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी दृष्टि बुधवार को स्कूल चली गई थी। वहां पर स्टॉफ व प्रबंधक ने कहा कि रहने दीजिए, बच्चे की देखभाल कर लेंगे। बाद में दोपहर में बताया गया कि बच्ची को चोट लग गई है।

विज्ञापन
case of culpable homicide registered on death of girl child in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर में स्थित एपेक्स एकेडमी में बुधवार सुबह बरसात के पानी में डूबने से तीन साल की बच्ची दृष्टि शुक्ल की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक और कर्मचारियों को गैर इरादतन हत्या की धारा का आरोपी बना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के कजाकपुर निवासी जगदीश नारायण शुक्ला ने दिए तहरीर में लिखा है कि उनकी बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी दृष्टि बुधवार को स्कूल चली गई थी। वहां पर स्टॉफ व प्रबंधक ने कहा कि रहने दीजिए, बच्चे की देखभाल कर लेंगे। बाद में दोपहर में बताया गया कि बच्ची को चोट लग गई है।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल जाने के बाद पता किए तो मालूम हुआ कि इस नाम का कोई मरीज ही नहीं है। बाद में शव मिला, जिसका परिजनों ने जल प्रवाह कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ ताल सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed