{"_id":"5f2567568ebc3e9f6e0a98a9","slug":"case-gorakhpur-news-gkp3602563182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख समेत 28 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख समेत 28 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद मारपीट, सोशल डिस्टेंसिंग के बिना धरना देने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार/सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के घुघली-सिसवा मार्ग स्थित बरवां द्वारिका गांव के सामने 27 जुलाई की शाम पांच बजे दो वाहनों की टक्कर विवाद हो गया था। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख समेत आठ नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
ग्राम बरवां द्वारिका निवासी दीपक कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि 27 जुलाई की शाम करीब पांच बजे बरवां द्वारिका के समीप दो वाहन आपस में टकरा गए थे। इसमें से एक वाहन ब्लॉक सचिव प्रदीप तिवारी का था। हादसे के बाद सचिव ने फोन कर ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह आदि को लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने ग्रामीणों से मारपीट की। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए धरने पर बैठ गए। कोठीभार थाना प्रभारी बिहागड़ यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, उनके पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम सचिव प्रदीप तिवारी, राजन विश्वकर्मा, अजय सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, ड्राइवर ऐनुद्दीन व मिथिलेश मिश्र और 20 अज्ञात लोगों पर बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाकर द्वेषवश केस दर्ज कराया गया है। मेरी स्वच्छ छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।