फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed under gangster on four including land mafia Omprakash in Gorakhpur

गोरखपुर: भू माफिया ओमप्रकाश समेत चार पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज, खंगाली जा रही है गिरोह की कुंडली

Mon, 23 Aug 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 02:37 PM IST
सार

जनता दरबार में शिकायत के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। इंस्पेक्टर कैंट की तहरीर पर पुलिस ने गिरोह के चार गुर्गों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर सूचीबद्ध किया।

विज्ञापन
Case filed under gangster on four including land mafia Omprakash in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भू माफिया द्वारा जमीन कब्जा करने की बात उजागर होने के बाद गोरखपुर जिले की कैंट पुलिस ने भू माफिया ओमप्रकाश पांडेय, उसके साथी सनी देवल, धीरज साहनी और संजय पांडेय के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। कैंट इंस्पेक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों को सूचीबद्ध कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। खबर है भू माफिया के घर पर कई बार पुलिस पहुंच चुकी है लेकिन अभी वह फरार चल रहा है। पूरी कवायद कूड़ाघाट की महिला की शिकायत के बाद की गई है।
विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने दी गई तहरीर में लिखा है कि लगातार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जानकारी मिलती रही है कि मोहद्दीपुर चारफाटक निवासी ओमप्रकाश पांडेय, महादेव झारखंडी निवासी सनी देवल, वहीं का धीरज साहनी उर्फ धीरेंद्र और संजय पांडेय एक शातिर किस्म के अपराधी और भू माफिया हैं। इनका एक संगठित गिरोह है।
विज्ञापन


गैंग के लोग आर्थिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर आम लोगों से मारपीट व ठरा धमका कर जमीन पर कब्जा करने व जमीन के नाम पर रुपये हड़पने जैसी घटनाओं को करते हैं। इनका खौफ इस कदर है कि आम लोग इनके खिलाफ केस दर्ज कराने या फिर गवाही देने से डरते हैं। भय को देखते हुए इनपर कार्रवाई न्यायोचित होगी। 13 अगस्त को पूर्व में भेजी गई गिरोह की पृष्ठभूमि तैयार कर भेजी गई रिपोर्ट पर डीएम का अनुमोदन हुआ है। पुलिस डीएम से गैंगस्टर की अनुमति मिलने के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जा रही है गिरोह की कुंडली

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश पांडेय पर सात से ज्यादा जालसाजी, धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हैं। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने, रुपये हड़पने के केस दर्ज हैं। जिले के अन्य थाने व गैर जनपद के इनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को पता चला है कि ओमप्रकाश के गिरोह के लोग दूसरे जिले में जमीन का काम करते हैं।
 
तब मुख्यमंत्री बोले थे, क्या अब भी बचे हैं भू माफिया
5 अगस्त को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंची एक महिला ने कैंट इलाके के ओमप्रकाश पांडेय पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। यह सुनने के बाद सीएम बोल पड़े थे कि अब भी गोरखपुर में भू माफिया बचे है क्या? यह सुनने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सकते में आ गए थे और इसके बाद ही एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। जांच में पता चला था कि ओमप्रकाश जमीन हड़पने का गिरोह चला रहा है, जिसके बाद गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।
 
फैक्ट फाइल
पंजीकृत भू-माफिया: 31
शिकायतें कुल आईं: 72
शिकायतें गलत पाई गई: 29
न्यायालय में विचाराधीन: 12
मामलों की जांच जारी: 31
राजस्व वाद दर्ज:19
मुकदमा दर्ज: 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed