फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed against 25 including gangster Rajesh for obstructing government work

Gorakhpur News: गैंगस्टर राजेश समेत 25 पर सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

राजेश निषाद व उनके सहयोगियों पर हत्या की कोशिश, लूट, बलवा की धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस एक आरोपी देवशरण निषाद को इस केस में जेल भेज चुकी है। 10 फरवरी की रात पुलिस विवेचक दरोगा रिजवान अहमद के साथ राजेश की गिरफ्तारी के लिए गांव में गई थी।

विज्ञापन
Case filed against 25 including gangster Rajesh for obstructing government work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार के सिक्टौर करमहिया गांव के पूर्व प्रधान पति व गैंगस्टर अभियुक्त राजेश निषाद समेत पांच नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दरोगा रिजवान अहमद की तहरीर पर सभी को भीड़ जमा कर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोपी बनाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजेश निषाद व उनके सहयोगियों पर हत्या की कोशिश, लूट, बलवा की धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस एक आरोपी देवशरण निषाद को इस केस में जेल भेज चुकी है। 10 फरवरी की रात पुलिस विवेचक दरोगा रिजवान अहमद के साथ राजेश की गिरफ्तारी के लिए गांव में गई थी। तभी वहां अचानक महिलाएं व कुछ पुरूष लाठी डंडा लेकर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


भीड़ बवाल करने लगी, जिससे आरोपी राजेश फरार हो गया। दरोगा रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने राजेश निषाद, सत्येंद्र, जगदीश, कौशल, संतोष व 15 से 20 अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज किया है। दरअसल, 10 फरवरी 2023 की घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पेशबंदी में दोनों पक्ष दर्ज करा रहे केस

सिक्टौर करमहिया में अब पेशबंदी शुरू हो गई। सिक्टौर निवासी राधेश्याम ने एक सरकारी जमीन का बैनामा कर दिया। राजेश ने कमिश्रर कोर्ट में राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज कराया। तभी  से दोनों में रंजिश है। 16 दिसंबर 2022 को राजेश के भाई जयहिंद की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम के बेटे राज निषाद, अनिल यादव, विनोद, बीरू, रवि पर लूट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। इस मामले की विवेचना दरोगा रिजवान अहमद कर रहे हैं।

इस बीच 4 फरवरी 2023 को सिक्टौर करमहिया के पास मुर्गे की दुकान पर राज निषाद व देवशरण निषाद के बीच मारपीट हुआ। जिसमें राज के पिता राधेश्याम ने राजेश निषाद, मनोज, जयहिंद, आकाश, हरिशचंद्र, देवशरण, गुड्डू, विवेक, दयानंद व गोविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व सोने की चेन और 30 हजार रूपये लूटने का केस दर्ज कराया।

इसके बाद राजेश पक्ष के देवशरण निषाद ने भी 7 फरवरी 2023 को मुर्गे के दुकान पर मारपीट के मामले में राधेश्याम के बेटे राज निषाद, राधेश्याम उर्फ राधे, विनोद, नान्हू, ध्रुव, अमन, रोशन व राजबीर के खिलाफ बलवा, लूट आदि के आरोप में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed