{"_id":"65c5593cd54a770f96098c34","slug":"case-against-three-in-case-of-fraud-of-rs-22-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1053-460196-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 22 लाख की ठगी के मामले में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 22 लाख की ठगी के मामले में तीन पर केस
Fri, 09 Feb 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई परीक्षा पास कराने का झांसा देकर तीन जालसाजों ने बृजमनगंज के एक युवक से 22.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई, तब उसने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
आरोपियों में बृजमनगंज, कानपुर के अलावा गोरखपुर के गोला बाजार के वार्ड नंबर सात का रहने वाला आफताब शामिल है। क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।