नो-वेंडिंग में शुरू हुई सख्ती: गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में जाम से मिलेगी राहत, हटवाए गए ठेले वाले
ट्रांसपोर्टनगर में पुलिस चौकी से लेकर राजघाट पुल के दोनों ओर ठेले पर दुकानें लगती हैं। ठेले पर फल, सब्जी सहित अन्य सामान खरीदने के लिए लोग पहुंचते हैं, तो सड़क पर जाम लग जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब ट्रांसपोर्ट नगर में ठेले-खोमचों की वजह से जाम नहीं लगेगा। नो वेंडिंग जोन में ठेले पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। अमर उजाला में 23 मई को प्रकाशित खबर वेंडिंग जोन खाली, सड़क पर ठेले को संज्ञान में लेते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम और पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क पर लगे ठेलों को हटवाकर वेंडिंग जोन में लगवा दिया। दोबारा सड़क किनारे दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि नो वेंडिंग जोन में निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगेंगी।
ट्रांसपोर्टनगर में पुलिस चौकी से लेकर राजघाट पुल के दोनों ओर ठेले पर दुकानें लगती हैं। ठेले पर फल, सब्जी सहित अन्य सामान खरीदने के लिए लोग पहुंचते हैं, तो सड़क पर जाम लग जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की तरफ से वेंडिंग जोन के शेड बनवाए गए हैं।
ट्रांसपोर्टनगर और रुस्तमपुर ढाले के पटरी व्यापारियों के लिए नगर निगम की ओर से रुस्तमपुर और ट्रांसपोर्टनगर में शेड बनाकर स्थान आवंटित किया। रुस्तमपुर ढाले के पास बने शेड 20 ठेले वालों के लिए आवंटित हैं। ट्रांसपोर्टनगर में कुल 240 दुकानदारों के लिए शेड बने हैं। पथ विक्रय समिति की बैठक में रुस्तमपुर ढाला से ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी तक सड़क किनारे ठेले-खोमचों को शेड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। लेकिन इसके बाद भी वहां दुकानें नहीं लग रही थीं।
इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। बृहस्पतिवार की सुबह दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी से लेकर अमरूद मंडी तक ठेले को हटवा दिया। सभी को शेड में भेजते हुए वहीं पर दुकान लगाने की हिदायत दी।
यहां सात दिनों तक पुलिस का पेट्रोलिंग दस्ता निगरानी करेगा। यदि किसी दुकानदार ने मनमानी की तो उसका चालान काटकर नगर निगम के कर्मचारी जुर्माना वसूल करेंगे। उधर, रुस्तमपुर ढाला के पास भी कार्रवाई करते हुए ठेलों को शेड में लगवाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण भी हटवाया।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि नो वेंडिंग जोन में दुकानें नहीं लगेंगी। सभी ठेलों को शेड के नीचे स्थानांतरित कराया गया है। इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। यदि किसी ने सड़क पर ठेला लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।