फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Car-riding miscreants kidnapped two girls

Gorakhpur News: कार सवार बदमाशों ने दो युवतियों का किया अपहरण

Sun, 19 May 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants kidnapped two girls
फोटो
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे की घटना, एक युवती चंगुल से भाग निकली
एक युवती को कार सवार लेकर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट (गोरखपुर)। कार सवार बदमाशों ने शनिवार को दो युवतियों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बदमाश दोनों को एक खाली मकान में ले गए और करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखे। कुछ देर बाद उनमें से एक युवती बदमाशों के चंगुल से बचकर भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को उसने आपबीती बताई। घटना गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे की है। जब तक पुलिस उस मकान पर पहुंची, बदमाश दूसरी लड़की को लेकर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जिले के श्यामदेउरुवा इलाके के एक गांव की रहने वाली दो सहेलियां शनिवार की सुबह भटहट कस्बे में बाजार करने आई थीं। दोनों सामान खरीदने के बाद घर जाने के लिए साधन तलाश रही थीं। इसी बीच एक सफेद कार में सवार करीब चार लोग युवतियों से कुछ बातचीत किए और फिर दोनों को जबरिया कार में बैठाकर लेते गए।
विज्ञापन

बदमाश दोनों को कुछ दूरी पर एक खाली मकान में ले गए। वहां दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिए। करीब चार घंटे तक दोनों युवतियों को बंद रखने के बाद बदमाश फिर दोनों को दूसरी जगह पर ले जाने लगे। बदमाश एक युवती को दरवाजा खोलकर कार में बैठा लिए, लेकिन दूसरी युवती काे जैसे ही कार में बैठाने की कोशिश किए तो वह चिल्लाते हुए हाथापाई कर बदमाशों के चंगुल से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागते समय एक बदमाश का मोबाइल जमीन पर गिर गया, जो युवती के हाथ लग गया। युवती पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई। बदमाश का मोबाइल पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में युवती की भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



अपहृत युवती की छह माह पहले हुई थी शादी
अपहृत युवती की छह माह पहले शादी हुई थी। कुछ दिन पहले मायके में आई है और पुनः दो दिन बाद ससुराल जाने वाली थी।
----
आरोपी युवक बताया जा रहा हिस्ट्रीशीटर
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर कई घटनाओं काे अंजाम देने का आरोप है। कई केस दर्ज है।
----
घटना की जांच करने पहुंचे एडिशनल एसपी
अपहरण के मामले में देर शाम 7:00 बजे एडिशनल एसपी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय के पास लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला जिसमें आरोपी की कार और घटना के बाद पैदल चलते हुए लड़की स्पष्ट दिखाई दे रही है।
----
कोट...
अपहृत युवती को दो दिन बाद ससुराल जाना था। कार सवार उसके परिचित बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में महराजगंज पुलिस की मदद ली जा रही है।
- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed