फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car riders looted pension of retired railway worker

बैंक से पेंशन की रकम लेकर घर आ रहे थे रिटायर्ड रेलकर्मी, मदद के बहाने कार सवारों ने लूटी

Sun, 01 Nov 2020 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
car riders looted pension of retired railway worker
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के तिघरा निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी विंध्यवासनी पाठक को मदद के बहाने शनिवार को कार सवारों ने अगवा कर लिया और उनकी पेंशन की 22 हजार की रकम लूटकर फरार हो गए। बुजुर्ग को लुटेरे कैंपियरगंज जंगल में छोड़कर फरार हो गए। करीब 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर बुजुर्ग अपने घर पहुंचे और थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के ग्राम सभा तिघरा निवासी 88 वर्षीय विंध्यवासनी पाठक शनिवार को घर से पीपीगंज स्टेट बैंक पेंशन की रकम निकालने गए थे। शाम तीन बजे रुपये लेकर वह बैंक से नीचे उतरे थे कि कार सवार तीन युवक मिले।
विज्ञापन


कार सवार युवकों ने विंध्यवासनी पाठक को कार में यह कहते हुए बैठा लिया कि वे भी उनकी गांव की तरफ जा रहे हैं। कार में बैठे बुजुर्ग को कैंपियरगंज जंगल में ले जाकर मारपीट कर बदमाशों ने उनके पास मौजूद 22 हजार रुपये छीन लिए और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। किसी तरह वह शाम करीब छह बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी वहीं बदमाशों के धक्का देने से घायल होने पर बुजुर्ग को पीपीगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed