{"_id":"5e6795d48ebc3eeb5300f9fe","slug":"car-and-bike-collision-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Wed, 11 Mar 2020 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना इलाके के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटहेरवा थाना इलाके के बिहार खुर्द गांव निवासी तीन युवक पिंटू गुप्ता, विकास शर्मा और सोनू शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से पटहेरिया की तरफ गए थे।
वापस लौटते समय बिहार बुजुर्ग गांव के ईंट भट्ठे के सामने पहुंचे थे कि समउर बाजार की तरफ से आ रही कार से बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे युवक पिंटू गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बाइक पर सवार अन्य दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चला रहा चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जूटे ग्रामीणों ने एक निजी वाहन से घायलों को समउर बाजार कस्बे में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भेजवाया।

जहां से सीएचसी फाजिलनगर और वहां के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इनमें से एक विकास शर्मा ने ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
चौकी इंचार्ज समउर राकेश रौशन ने बताया कि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। जांच की जा रही है।
चौकी इंचार्ज समउर राकेश रौशन ने बताया कि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। जांच की जा रही है।