UP Election 2022: मतगणना एजेंट के लिए बाहर से भोजन नहीं मंगा सकेंगे प्रत्याशी, डीएम ने दिया निर्देश
मतगणना पांच भवनों, डेलीगेसी के पास बैडमिंटन हाल में एक, कला संकाय में दो, वाणिज्य संकाय में एक, दीक्षा भवन के पास कन्वेंशन हाल में एक और दीक्षा भवन में चार विधानसभा क्षेत्रों की गिनती की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के बारे में तैयारियां चल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोई भी प्रत्याशी अपने मतगणना एजेंट के लिए बाहर से भोजन नहीं मंगा सकेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कैंटीन से ही भोजन लेना होगा। सुरक्षा वजहों से प्रशासन ने यह सख्ती की है। भोजन क्रय करने और उसे पहुंचाने के लिए प्रत्याशियों को दो अतिरिक्त प्रवेश पास दिए जाएंगे।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को सभी दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मतगणना से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा की। उन्होंने प्रत्याशियों को ईवीएम की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। बताया कि त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम रखी गई है। सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान आंतरिक सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं।
विश्वविद्यालय में मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही मतगणना स्थलों पर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। हर विधानसभा के 14 टेबल पर ईवीएम के मतों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए हर विधानसभा में चार-चार टेबल लगाए गए हैं। इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए एक-एक टेबल बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 750 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यूनिवर्सिटी के पांच भवनों में होगी सभी नौ विधानसभा की गणना
मतगणना पांच भवनों, डेलीगेसी के पास बैडमिंटन हाल में एक, कला संकाय में दो, वाणिज्य संकाय में एक, दीक्षा भवन के पास कन्वेंशन हाल में एक और दीक्षा भवन में चार विधानसभा क्षेत्रों की गिनती की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के बारे में तैयारियां चल रही हैं।
पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के मतों की गिनती
डीएम ने बताया गया कि सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट एवं इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स (ईटीपीबीएस) की गणना होगी। 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना समाप्त होने पर हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों के वीवीपैट में पड़े मतों से ईवीएम के मतों का मिलान किया जाएगा। प्रत्याशियों को बताया गया कि मतगणना के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा।
डाक मतपत्रों की गिनती के लिए प्रशिक्षण
डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी अलग से लगाई गई है। मंगलवार कोयोगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में डाक मतपत्रों की गिनती में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला बचत अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सभी मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उसी दिन कार्मिकों को विधानसभा व बूथ आवंटित होंगे।