{"_id":"6224f5149f7864670153b4fb","slug":"candidate-gave-notice-gorakhpur-news-gkp42912125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर गलत सूचना पोस्ट करने पर प्रत्याशी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर गलत सूचना पोस्ट करने पर प्रत्याशी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर गलत सूचना पोस्ट करने पर प्रत्याशी को नोटिस
- शनिवार को निर्दल प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने अपने फेसबुक वॉल पर किया था पोस्ट
- खड्डा विधानसभा क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरा बंद होने की बात कही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में एक कैमरा बंद होने की सूचना अपने फेसबुक वॉल पर डालने वाले खड्डा विधानसभा क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रत्याशी से पूछा गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत सूचना क्यों दी।
खड्डा विधानसभा क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने रविवार को बताया कि स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे विभिन्न दलों के लोगों के माध्यम से उन्हें शनिवार को सूचना मिली थी कि अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे संचालित हो रहे हैं, लेकिन खड्डा विधानसभा क्षेत्र का कैमरा नहीं चल रहा है। उन्होंने देर रात खड्डा की एसडीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शनिवार की शाम को 3.37 से 4.45 तक खड्डा विधानसभा क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरा बंद था। इसके अलावा शनिवार को ही उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया कि आज विधानसभा खड्डा में ईवीएम के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा बंद रहा। अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, सरकार और विशेषकर आरओ खड्डा की होगी।
इसकी जानकारी होने पर शनिवार की देर रात ही डीएम ने खड्डा की आरओ उपमा पांडेय को भेजकर सीसीटीवी कैमरा और फुटेज की जांच कराई। उसके बाद डीएम ने बताया कि सभी कैमरे ठीक हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। इसी क्रम में रविवार को प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
डीएम एस. राजलिंगम ने रविवार की रात बताया कि खड्डा के निर्दल प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने गलत सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जबकि कोई कैमरा खराब नहीं था। हमने रात में ही आरओ से इसकी जांच कराई। लिहाजा, प्रत्याशी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है कि उन्होंने यह गलत सूचना क्यों फैलाई।