फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cancer afflicted father report corona positive son wrote emotional post on social media

कैंसर पीड़ित पिता जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव, बेटे ने लिखा- ऐ भाग्य तेरी हर खुदाई मंजूर मुझे...

Mon, 04 May 2020 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Cancer afflicted father report corona positive son wrote emotional post on social media
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

कैंसर बीमार पिता का इलाज कराने गए बेटे को यह उम्मीद नहीं थी कि लौटने के बाद उनके पिता को कोरोना घेर लेगा। शायद यही वजह है कि बेटे ने अपनी पीड़ा लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन


बेटे का कहा- मेरा दुर्भाग्य है कि मैं 56-57 हजार खर्च करके पिता को मुंबई से किसी तरह लेकर आ तो गया लेकिन रास्ते में उन्हें कोरोना हो गया। यह मेरा दुर्भाग्य है। सोशल मीडिया पर लिखा गया बेटे का मार्मिक लेख पढ़ें...
विज्ञापन


पिताजी का भाग्य, या अपनी दुर्दशा। परिवार से काफी राय मशविरा करते हुए 28 फरवरी को पिता को गले के कैंसर के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल मुंबई ले गया था। डॉक्टर को समय नहीं होने के कारण तारीख पर तारीख मिलती गई। इसके बाद लॉकडॉउन में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लॉकडाउन में फंसा रहा परिवार

एक के बाद दूसरा, दूसरे के बाद तीसरा, जो ज्यादा लंबा लॉकडाउन हो गया। मुंबई में किसी के घर में मार्च-अप्रैल में बूढ़े पिता को आसरा तो मिला लेकिन महामारी में बूढ़े पिता को जीवन मिलेगा या नहीं या फिर महामारी कम होगी या नहीं, इस पर विचार करते हुए फैसला लिया गया कि पिताजी को बचाना है।

टाटा के डॉक्टर की ओर से बनाए गए सर्टिफिकेट और प्रशासन का सर्टिफिकेट लेकर 28 अप्रैल को मुंबई से चला और 30 अप्रैल को गोरखपुर आ गया। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा परिवार क्वारंटीन है। हम सभी लोग नियम का पालन कर रहे हैं।

मेरा दुर्भाग्य की मुंबई से गोरखपुर के सफर में तोहफा स्वरूप पॉजिटिव मिला। मेरे परिवार और मैंने अपने जन्मदाता के लिए जो किया, वो भी कम है। मुंबई में खाए-पिए बिना टूट चुके थे, सोचा घर में कमी पूरी होगी।

पर क्या पता था कि यहां आने के बाद ढाक के तीन पात जैसी स्थिति होगी। 57-58 हजार रुपये देकर ये तोहफा मुंबई से गोरखपुर तो न लाता, तो शायद इतना महंगा तोहफा दुर्भाग्य या भाग्यवश मुझे न मिलता। मुझे कुबूल है...ऐ भाग्य तेरी हर खुदाई मंजूर मुझे, दो वक्त तो ठहर जा ताकि दो डोली और एक अर्थी को रूखसत कर सकूं।
 
(यह लेख कोरोना पॉजिटिव बेटे के फेसबुक से लिया गया है)  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed