{"_id":"637322728b5ea61d7a693d73","slug":"came-as-a-customer-stole-gold-ornaments-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आई थीं ग्राहक बनकर, चुरा ले गईं सोने के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आई थीं ग्राहक बनकर, चुरा ले गईं सोने के गहने
Tue, 15 Nov 2022 10:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:54 AM IST
सार
रविवार शाम चारों महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आई थीं। गहने देखने के बाद जब मिलान किया गया तो पता चला कि टप्स चोरी हो गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हिंदी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर आईं चार अज्ञात महिलाओं ने 18 पीस सोने की टप्स चोरी कर ली। रविवार शाम चारों महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आई थीं। गहने देखने के बाद जब मिलान किया गया तो पता चला कि टप्स चोरी हो गए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ राजघाट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। राजघाट के तुर्कमानपुर यादव टोला निवासी अमरनाथ की हिंदी बाजार में एएन ज्वेलर्स के नाम दुकान है। अमरनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम चार बजे उनकी दुकान पर चार महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और सोने के गहने दिखाने को कहीं।
विज्ञापन
बकौल अमरनाथ उन्होंने छह डिब्बा दिया। दुकान पर भीड़ होने की वजह से उनका ध्यान भटक गया और सिर्फ पांच डिब्बा वापस कर एक डिब्बा चोरी कर महिलाएं निकल गईं। अमरनाथ को गहनों के मिलान के दौरान एक डिब्बा गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने सीसीटीवी चेक किया जिसमें चारों महिलाओं की करतूत कैद थी।
विज्ञापन