फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Call from Mumbai saved incident of theft in ATM

Gorakhpur: मुंबई से आई कॉल ने बचा ली एटीएम में चोरी की घटना, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 11 Nov 2022 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Nov 2022 04:48 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि सुड़िया कुआं स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक युवक घुस गया। वह एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगा। इस दौरान बैंक के मुख्यालय मुंबई से पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सायरन को सुनकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Call from Mumbai saved incident of theft in ATM
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एटीएम चोरी की घटना को मुंबई से आई कॉल की मदद से पुलिस ने बचा लिया। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान पीपीगंज के बनकटवा निवासी विकास प्रताप सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। विकास वर्तमान में शाहपुर के अशोकनगर बशारतपुर में रहता है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच शाहपुर के सुड़िया कुआं स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक युवक घुस गया।
विज्ञापन


वह एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगा। इस दौरान बैंक के मुख्यालय मुंबई से पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सायरन को सुनकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के अन्य कैमरों में चोर की तस्वीर मिली। जिसके आधार पर पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed