फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad gets bail on MP-MLA court issued summons

UP News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को मिली जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया था समन

Wed, 10 Aug 2022 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Aug 2022 02:32 PM IST
सार

सीजेएम ने शाहपुर पुलिस को आदेश दिया था कि डॉ. संजय को गिरफ्तार करके बुधवार (10 अगस्त) को कोर्ट में पेश किया जाए। हालांकि उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad gets bail on MP-MLA court issued summons
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के लिए राहत भरी खबर है। एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर दो गोरखपुर ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के खिलाफ समन जारी कर दिया था। सीजेएम ने शाहपुर पुलिस को आदेश दिया था कि डॉ. संजय को गिरफ्तार करके बुधवार (10 अगस्त) को कोर्ट में पेश किया जाए। हालांकि उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट प्रभात त्रिपाठी के सामने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जमानत याचिका प्रस्तुत की। जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई है।

सरकारी नौकरी में निषादों को पांच फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर वर्ष 2015 में संतकबीरनगर के कसरवल में बवाल हुआ था। आंदोलनकारी व पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। बवाल के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया था। रेल की पटरियां उखाड़ दी गई थीं। इससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले में आरपीएफ बस्ती-संतकबीरनगर ने भी मुकदमा दर्ज किया था। इसकी सुनवाई गोरखपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर दो में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed