फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabbage crossed 50, many other vegetables also crossed 40

Gorakhpur News: गोभी ने लगाया पचासा, कई अन्य सब्जियां भी 40 के पार

Thu, 25 Jan 2024 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 25 Jan 2024 11:11 AM IST
सार

महेवा मंडी में इन दिनों मांग की तुलना में 50 से 60 फीसदी ही आवक हो रही है। थोक में जो फूल गोभी 10 से 12 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 22 से 25 रुपये किलो बिक रही है। वहीं खुदरा बाजार में 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है।

विज्ञापन
Cabbage crossed 50, many other vegetables also crossed 40
सब्जी हुई महंगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कोहरा और वाहनों के डायवर्जन ने सब्यिजों का भाव आसमान पर पहुंचा दिया है। मांग की तुलना में आवक कम होने से फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक सहित ज्यादातर हरी सब्यिजों के दाम खुदरा बाजार में एक सप्ताह में दोगुने हो गए हैं। गोभी ने पचासा लगा लिया है, कई अन्य सब्जियां भी 40 पार कर गई हैं।

विज्ञापन


पिछले 10 दिनों से ठंड ने जोर पकड़ लिया है, वहीं अयोध्या के कारण वाहनों के डायवर्जन से सब्जियों के आवक पर भी असर पड़ा है। महेवा मंडी में इन दिनों मांग की तुलना में 50 से 60 फीसदी ही आवक हो रही है। थोक में जो फूल गोभी 10 से 12 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 22 से 25 रुपये किलो बिक रही है। वहीं खुदरा बाजार में 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन


इसी तरह थोक में टमाटर 12 से 15 रुपये किलो और खुदरा में 20 से 25 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब खुदरा बाजार में टमाटर 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। आलू और प्याज की कीमतों में भी दो से पांच रुपये किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, न्यूनतम पारा @4.9

सब्जी व्यापारी शालू प्रजापति ने बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में मंडी में सब्जियां कम आ रही हैं। इसके पीछे की वजह कोहरा और अयोध्या के कारण हुआ डायवर्जन है। मांग की तुलना में सब्जियों के वाहन कम आ रहे हैं, इससे दाम में इजाफा हुआ है।
 

सब्जी थोक दाम खुदरा दाम
आलू नया 10-12 20-25
प्याज 22-28 35-40
भिंडी 40-50 70-60
कटहल 30-40 60-80
फूल गोभी 22-25 50-60
टमाटर 20-25 30-35
लौकी 15-18 30-40
पालक 12-15 30-40
मटर 30-35 40-50
शिमला मिर्च 40-50 70-80

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed