{"_id":"5ff971c98ebc3e2e511cb377","slug":"bypass-road-will-be-built-to-connect-india-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए बनेगा बाईपास सड़क, नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री कंडेल ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए बनेगा बाईपास सड़क, नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री कंडेल ने किया शिलान्यास
Sat, 09 Jan 2021 02:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
nepal news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो नेपाल को जोड़ने के लिए जिस तरह से भारतीय क्षेत्र ठूठीबारी को बाईपास व मुख्य बाजार में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, उसी के मद्देनजर नवलपरासी के महेशपुर को भी बाइपास सड़क की सौगात मिली है। जो झरही नदी से होकर अमानीगंज होकर हरपुर को जोड़ेगी।
विज्ञापन
इस सड़क निर्माण के लिए कुल करीब 4 करोड़ रुपये की बजट अवमुक्त की गई है। जिसका शिलान्यास नेपाल के पूर्व गृहराज्य मंत्री व नवलपरासी के प्रतिनिधि सभा सांसद देवेंद्रराज कंडेल ने किया।
विज्ञापन
नवलपरासी के सीमावर्ती कस्बा महेशपुर को नेपाल सरकार ने बाईपास सड़क का सौगात दिया है। कुल 1900 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा यह सड़क झरही नदी से होकर अमानीगंज होकर हरपुर गांव को जोड़ेगी। जिसके बीच मे प्रहरी बीओपी ऑफिस व पृथ्वी आदर्श बस्ती का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि देवेंद्रराज कंडेल ने कहा कि इस सड़क निर्माण से महेशपुर क़स्बे लग रही जाम से निजात मिलेगी, वही परासी जाने के लिए सुगम व सहज रास्ता मिलेगा। इस अवसर पर पाल्हीनदन गांवपालिका वार्ड नंबर 2 अध्यक्ष रामनगीना सिंह, प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जायसवाल, जिला सचिव गजानंद पटेल, हरि यादव, राजेंद्र सहानी, रम्भा कुंवर, पवित्रा कोहार, हरिहर चौहान, तौफीक अंसारी, सुनीता श्रेष्ठ, जयदेव पाठक, तवरेज आलम, विश्वंभर गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।