फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman caught making confirmed tickets in Tatkal quota

Gorakhpur News: तत्काल कोटे में कंफर्म टिकट बनाने का धंधेबाज पकड़ा गया, चार टिकट बरामद

Mon, 27 Nov 2023 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

केंद्र संचालक राजेश निषाद निवासी उत्तरी कोलिया मंझरिया, थाना गीडा से पूछताछ की। इस दौरान केंद्र से दो तत्काल टिकट और दो पहले की टिकटों की बरामदगी हुईं। यह दुकानदार व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाकर आरक्षित ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को अतिरिक्त रुपये लेकर बेचता था।

विज्ञापन
Businessman caught making confirmed tickets in Tatkal quota
गलत तरीके से कंफर्म टिकट बनाने के आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला7

विस्तार

 भीड़ की मजबूरी का फायदा उठाकर रेलवे के तत्काल टिकट में खेल करने वालों पर आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को डोमिनगढ़ के नजदीक स्थित मीरगंज टोले से एक जन सेवा केंद्र संचालक को चार टिकट के साथ पकड़ा गया। इनमें दो टिकट यात्रा समाप्त होने की तिथि के थे।
विज्ञापन


इन दिनों में दिवाली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भीड़ है। अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में ‘तत्काल टिकट का खेल: बिना बिचौलियों के सफर भूल जाइए’ शीर्षक से धंधेबाजी को उजागर किया था। रविवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद, सब इंस्पेक्टर गामा यादव, अब्बू फरहान समेत अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य मीरगंज टोला के पास स्थित डिजिटल प्वाइंट जनसेवा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्र संचालक राजेश निषाद निवासी उत्तरी कोलिया मंझरिया, थाना गीडा से पूछताछ की। इस दौरान केंद्र से दो तत्काल टिकट और दो पहले की टिकटों की बरामदगी हुईं। यह दुकानदार व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाकर आरक्षित ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को अतिरिक्त रुपये लेकर बेचता था। यहां नकद के अलावा एक लैपटॉप व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed