फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman beaten to death in Sant Kabir Nagar

Sant Kabir Nagar: व्यवसाई को पीटकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज में मौत... रेलवे स्टेशन के पास इस हाल में मिला था

Thu, 20 Mar 2025 03:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Mar 2025 03:19 PM IST
सार

मृतक के पिता का कहना है कि रात में उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के दौरान उसके विपक्षी के पक्ष से दर्जनों लोग वहां पहुंच गए तथा उनके पुत्र को बुरी तरह से मारा पीटा था।

विज्ञापन
Businessman beaten to death in Sant Kabir Nagar
व्यापारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक कपड़ा व्यवसाई को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवनिया गांव का निवासी 25 वर्षीय मुन्नालाल मौर्या पुत्र प्रहलाद जिला मुख्यालय के मेंहदावल बाईपास पर मौर्या फैशन गारमेंट नाम से दुकान चलाता था। 19 मार्च की रात 8 बजे के करीब उसने अपनी दुकान बन्द की। इसी दौरान उसकी बहन का फोन आ गया। उसने बहन को उसने बताया कि वह मार्केट से अभी आ रहा है। इस दौरान रात 10 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो बहन ने फिर फोन किया। इस दौरान फोन नहीं उठा। तकरीबन 15 मिनट बाद फिर फोन करने के बाद फोन उठा। दूसरी तरफ से फोन उठाने वाले ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है और भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचने पर इलाज के दौरान सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पीछे मुन्नालाल और कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मटिहना निवासी शिरीष पुत्र प्रेमचन्द्र के साथ झगड़ा हो गया था। शराब के नशे में धुत शिरीष ने मुन्नालाल को बुरी तरह से मारा, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं पिता का कहना है कि रात में उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के दौरान उसके विपक्षी के पक्ष से दर्जनों लोग वहां पहुंच गए तथा उनके पुत्र को बुरी तरह से मारा पीटा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

रात लगभग 9 बजे के करीब मटिहना निवासी शिरीष पुत्र प्रेमचन्द्र ने शराब के नशे में मुन्नालाल मौर्या को मारपीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां सुबह 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed