{"_id":"5e15b05a8ebc3e87e35d5689","slug":"business-worth-200-crores-effected-by-banks-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
Wed, 08 Jan 2020 04:05 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी आज हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से शहर के सभी बैंकों में कामकाज करीब-करीब ठप रहा हालांकि इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक और प्राइवेट बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं हुए। इस हड़ताल की वजह से करीब दो सौ करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ।
केंद्रीय श्रम संगठनों इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, पीयूसीसी, एलपीएफ, यूटीयूसी के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों के विभिन्न स्वतंत्र फेडरेशन और यूनियन द्वारा आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की गई। इसमें गोरखपुर के करीब कभी सभी बैंक कर्मचारी शामिल हुए बुधवार सुबह यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन गोरखपुर के बैनर तले विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी कर्मचारी जुबली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में इकट्ठा हुए। और सरकार पर श्रम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण न करने, बैंकों का निजीकरण का विलय न करने, जमा राशियों को ब्याज दर बढ़ाए जाने, बैंकों के खराब ऋणों की वसूली करने समेत विभिन्न मांगे की। बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के हड़ताल की वजह से बैंक क्लीयरेंस समेत सारे कामकाज ठप रहे। इस दौरान आनंद शेखर वर्मा, संजय सिंह, आरके सिंह, आर्यन त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, एसके चौबे, आत्रे उपाध्याय, एसपी पांडे बी पी श्रीवास्तव, एमजे श्रीवास्तव, ओपी त्रिपाठी ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष के तिवारी ने किया।