{"_id":"64cc02d8e20a2b589f0b6934","slug":"bus-transport-fare-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-261171-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बसों से सफर होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इलेक्ट्रिक बसों से सफर होगा महंगा
विज्ञापन
गोरखपुर। इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले यात्रियों को महंगाई का झटका लगने वाला है। जल्द ही किराए में एक से तीन रूपये तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि न्यूनतम किराए में कई बढोतरी नहीं होगी। लखनऊ सहित कई शहरों में बढ़े किराए को लागू कर दिया गया है। जल्द ही गोरखपुर में भी इस पर अमल होगा। किराया बढ़ने के बाद इलेक्ट्रानिक बसों में सफर करने वालों को न्यूनतम 12 और अधिकतम 40 रुपये चुकाने होंगे।
विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का किराया समान करने की वजह से किराए में बढोतरी की गई है। नगरीय परिवहन निधि प्रबंध समिति की बैठक में शहरों में दूरी के मुताबिक समान किराया लेने के निर्देश दिए गए थे। इसमें किराए में एक रुपये तक की बढोतरी की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा पहले मोटर दुर्घटना का प्रतिकर प्रति यात्री 50 पैसे लिया गया था, जिसे बढ़ा कर एक रुपये कर दिया गया है। प्रति यात्री पांच प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। महानगर में शहर के विभिन्न रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है।
कोट
प्रदेश के कुछ शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के किराए में वृद्धि की गई है। महानगर में अभी किराया बढ़ाने को लेकर आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही नई दर से किरया लिया जाएगा। - पीके तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति