{"_id":"5f96f3e98ebc3eb8670bedf6","slug":"bus-services-to-patna-and-motihari-will-start-from-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से बिहार जाना हुआ आसान, इस सप्ताह शुरू हो जाएगी पटना और मोतिहारी के लिए बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से बिहार जाना हुआ आसान, इस सप्ताह शुरू हो जाएगी पटना और मोतिहारी के लिए बस सेवा
Mon, 26 Oct 2020 09:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर बस अड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
लंबे समय से यूपी और बिहार के बीच ठप परिवहन निगम की सेवाएं एक बार फिर शुरू होने जा रही हैं। निगम ने किराया भी तय कर दिया है। एक-एक बस सेवा इस सप्ताह पटना और मोतिहारी के लिए शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में देवरिया और महराजगंज से भी बिहार के लिए बस सेवा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में नौकरीपेशा वालों से लगायत मकान बनवाकर रहने वालों की संख्या तकरीबन एक लाख है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी से लेकर इलाज कराने शहर में आते हैं। आवाजाही के लिए इन्हें डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है। गोरखपुर डिपो की साधारण बस बिहार की राजधानी पटना और मोतिहारी के लिए भी चलेगी। जिम्मेदारों ने बस की टाइमिंग और किराया को तय कर लिया है। बिहार के लिए बस सेवा को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी।
विज्ञापन
तीन साल पहले भी शुरू हुई थी बस सेवा
वर्ष 2017 में पटना के लिए गोरखपुर से बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन लोड फैक्टर के चलते संचालन नहीं हो सका। गोरखपुर डिपो के एआरएम केके तिवारी का कहना है कि पटना और मोतिहारी के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मशीन में किराया फीड कराया जा रहा है। बिहार के अधिकारियों से भी सवारियों की उपलब्धता को लेकर वार्ता की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह होगा बस का समय
गोरखपुर से पटना-सुबह 8 बजे बस चलेगी तो चार बजे शाम में पहुंचेगी
पटना से गोरखपुर-सुबह 7 बजे बस चलेगी, शाम 4 बजे पहुंचेगी
गोरखपुर से मोतिहारी-सुबह 7 बजे बस चलेगी, 1.15 बजे पहुंचेगी
मोतिहारी से गोरखपुर-शाम 4 बजे चलेगी, रात 9.15 बजे पहुंचेगी
किराया
गोरखपुर से पटना-282 रुपये
गोरखपुर से मोतिहारी-230 रुपये
पटना से गोरखपुर-सुबह 7 बजे बस चलेगी, शाम 4 बजे पहुंचेगी
गोरखपुर से मोतिहारी-सुबह 7 बजे बस चलेगी, 1.15 बजे पहुंचेगी
मोतिहारी से गोरखपुर-शाम 4 बजे चलेगी, रात 9.15 बजे पहुंचेगी
किराया
गोरखपुर से पटना-282 रुपये
गोरखपुर से मोतिहारी-230 रुपये