फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus routes have been changed due to ongoing construction work on the Rajghat bridge.

Gorakhpur News: नौसड़ तक ही आएंगी वाराणसी की बसें, नहीं देना होगा ज्यादा किराया

Fri, 20 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bus routes have been changed due to ongoing construction work on the Rajghat bridge.
गोरखपुर। राजघाट पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बसों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे कुछ यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। वाराणसी रूट से आने वाली बसें अब बाघागाड़ा से करजहां होते हुए शहर में प्रवेश कर रही हैं, जबकि लखनऊ की ओर से आने वाली बसें जीरो प्वाइंट से शहर में आ रही हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि जिले के स्थानीय क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों से बसें पुराना किराया ही लें। इससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी और बसें नौसड़ तक ही चलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 22 किलोमीटर की बढ़ी दूरी के कारण किराया लगभग 35 रुपये तक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के लिए यह समस्या विशेष रूप से वाराणसी रूट से आने वाली बाहरी बसों में है। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बाहर की बसों को अब केवल नौसड़ तक ही लाया जाएगा और स्थानीय यात्रियों से पुराने किराए के हिसाब से ही शुल्क लिया जाएगा। इससे शहर में प्रवेश करने और अतिरिक्त किराया देने की परेशानी खत्म होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed