फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus queue shelters will be built at 13 places in the city

Gorakhpur News: शहर के 13 स्थानों पर बनेगा बस क्यू शेल्टर, धूप व बारिश से छिपने के लिए मिलेगी छत

Wed, 07 Aug 2024 03:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

शहर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस क्यू शेल्टर शहर के शास्त्री चौक पर बनना शुरू हो गया है। बस क्यू शेल्टर महुआतर, बरगदवां तिराहा, गोरखनाथ अस्पताल, धर्मशाला चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, काली मंदिर चौक, एम्स के पास, एयरपोर्ट के पास, झुंगिया गेट के पास, शास्त्री चौक पर, एमएमएमयूटी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर और नौसढ़ चौराहे पर नगर निगम द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर बनवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bus queue shelters will be built at 13 places in the city
:शास्त्री चौक पर बंन रहा बस क्यू शेल्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस क्यू शेल्टर शहर के शास्त्री चौक पर बनना शुरू हो गया है। यह शहर के 13 स्थानों पर बनाया जाएगा, जिससे इलेक्ट्रिक बस में यात्रा करने वालों के लिए एक स्टापेज मिल जाएगा, जहांं बस का इंतजार कर रहे यात्री के लिए बस रूकेगी।
विज्ञापन


बस क्यू शेल्टर महुआतर, बरगदवां तिराहा, गोरखनाथ अस्पताल, धर्मशाला चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, काली मंदिर चौक, एम्स के पास, एयरपोर्ट के पास, झुंगिया गेट के पास, शास्त्री चौक पर, एमएमएमयूटी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर और नौसढ़ चौराहे पर नगर निगम द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे एल्युमिनियम एवं अन्य मेटल के इस्तेमाल से बनाया जाएगा। यात्रियों को बस क्यू शेल्टर में धूप और बारिश से राहत मिलेगी। बैठने के कुछ स्थल भी रहेंगे, जिसमें कुर्सियां लगाई जाएगी। बस क्यू शेल्टर पर डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड पर बस के आगमन एवं प्रस्थान संबंधी जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि सिटी बस सेवा को लेकर शहर के 13 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनना शुरू हो गया है। सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड पर कार्य हो रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।


गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक लव कुमार सिंह ने बताया कि बस क्यू शेल्टर बनने से इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे यात्री बस के आगमन का समय जान सकेंगे। बस का इंतजार करने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान भी मिल जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed