{"_id":"5fb509ab76334a1e9c7f54d1","slug":"bus-glass-was-broken-gave-information-of-robbery-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बस का टूटा था शीशा, दे दी लूट की सूचना, पुलिस ने ऐसे पकड़ी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बस का टूटा था शीशा, दे दी लूट की सूचना, पुलिस ने ऐसे पकड़ी गलती
Wed, 18 Nov 2020 05:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में बस का शीशा टूटने का मुआवजा देने के विवाद में कंटेनर चालक ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। बस्ती नगर थाने के फुटहिया चौकी पुलिस ने बिहार जा रही यात्री बस को रोककर पूछताछ किया तो माजरा बस व कंटेनर के चालक के बीच लेनदेन का निकला।
बुधवार को दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर पटना बिहार जा रही बस सुबह आठ बजे बाराबंकी के निकट पहुंची तो कंटेनर में टक्कर हो गई। जिससे बस का शीशा टूट गया। दोनों वाहन के चालकों में इसे लेकर विवाद हो गया। बस के चालक आमिर खान ने बताया कि कंटेनर के चालक से गाड़ी का पेपर छीन कर बस लेकर निकल दिया।
पीछे-पीछे कंटेनर चालक भी लगा रहा। सुबह 10 बजे बस गोटवा बाजार से आगे बढ़ी तभी कंटेनर चालक ने बस्ती पुलिस को लूट की सूचना दे दी। नगर थाने के फुटहिया चौकी के सिपाही विशाल मिश्रा और भालचंद्र यादव ने बस घेर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
बस के चालक आमिर खान ने बताया कि शीशा बदलवाने का पैसा नहीं दे रहा था। पुलिस ने ट्रक और कंटेनर को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही हैं। फुटहिया के चौकी प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।