{"_id":"62a7067b34e4e30a0c6cd4f2","slug":"burqa-bearer-set-car-on-fire-is-still-away-from-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार में आग लगाने वाली बुर्काधारी अब भी पकड़ से दूर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार में आग लगाने वाली बुर्काधारी अब भी पकड़ से दूर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mon, 13 Jun 2022 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jun 2022 03:12 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कार में आग लगाने वाली महिला की तलाश पुलिस कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के मझौली कंपाउंड में खड़ी कार में शुक्रवार रात आग लगाने वाली बुर्काधारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कई और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। खबर है कि पुलिस के हाथ चेहरा दिखता फुटेज लग गया है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। लिहाजा, महिला पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि टीमें लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उधर, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर अजय श्रीवास्तव की कार को ही महिला ने क्यों आग लगाई, जबकि मझौली कंपाउंड में और भी कारें खड़ी थीं। जानकारी के मुताबिक, जटेपुर उत्तरी लोहिया नगर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को पत्नी को दिखाने के लिए डॉ. अंजू जायसवाल की क्लीनिक पर गए थे।
विज्ञापन
अजय ने मझौली कंपाउंड परिसर में अपनी कार खड़ी कर दी थी। इसी दौरान देर शाम 7:45 बजे बुर्का पहने महिला बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची और टायर में आग लगा दी। इस दौरान बच्चे वहां खेल रहे थे। बच्चों ने महिला पर बहुत ध्यान नहीं दिया। कई बार के प्रयास में महिला ने जब आग लगाई, तब बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वायरल वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।